कौशाम्बी, मार्च 18 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर गांव में सोमवार देर रात मामूली विवाद के बाद बाइक सवार भाइयों पर ट्रक चढ़ा दिया गया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी किशोर की एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती उसके भाई की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। बैरागीपुर निवासी रामखेलवान पुत्र बली ने बताया कि सोमवार रात गांव के ही सरवन निषाद के यहां दावत थी। पीड़ित की मानें तो उसके बेटे राजेश व सोनू दावत में शामिल होने गए थे। वहां गांव के एक व्यक्ति से मामूली बात पर बेटों की कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान उसने हत्या कराने की धमकी दी थी। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.