मुरादाबाद, जून 12 -- पांच दिन पहले दो बहनों में आपस में झगड़ा हो गया,इसके बाद दोनों अचानक घर से लापता हो गईं। काफी तलाशने पर भी न मिलने पर मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 8 जून को उसकी 21 वर्षीय और 19 वर्षीय पुत्रियों में आपस में झगड़ा हो गया और फिर दोनों अचानक घर से कहीं चली गईं। काफी तलाशने पर भी उनका कोई पता नहीं चल सका, जिस पर पीड़िता मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.