प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- बेनीगंज निवासी एक बुजुर्ग महिला और उनकी बहू को झगड़ा कर रहे छात्रों को रोकना भारी पड़ गया। नाराज छात्रों ने बम फेंक दिया, जिससे सास-बहू घायल हो गईं। महिला के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया है। बेनीगंज करेली निवासी संदीप कुशवाहा की तहरीर के मुताबिक एक दिसंबर की रात लगभग आठ बजे पड़ोसी मुकेश कुशवाहा के मकान में बतौर किराएदार रह रहे काशिक पुत्र अच्छे, राज कमल पुत्र झन्ना लाल, जय पांडेय पुत्र राम मिलन पांडेय और पीयूष पांडेय पुत्र राजेश पांडेय आपस में झगड़ा कर रहे थे। उस समय उसकी मां 65 वर्षीय केतकी देवी और 38 वर्षीय भाभी सुषमा कुशवाहा अपने दरवाजे पर खड़ी थीं। उन्होंने छात्रों को मोहल्ले में झगड़ा करने से रोका तो वह नाराज हो गए। जान से मारने की नीयत से उन्हें टरगेट कर बम फेंक दिया। बम फटने से उसकी मां और भाभी घायल हो गईं। पुल...