रुडकी, फरवरी 9 -- कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुर में कुछ लोगों द्वारा शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा पुलिस ने गुलशेर पुत्र गफूर, अयूब पुत्र याकूब व अमन पुत्र सागर निवासी मीरावाला मोहल्ला सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें लक्सर कोतवाली ले आई। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम में दरोगा नरेंद्र सिंह, रंजीत नौटियाल व पुलिस कर्मी सतपाल राणा व अरविंद चौहान शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.