आगरा, मार्च 19 -- पटियाली थाना क्षेत्र के चंदनपुरा गांव में गत दिनों हुए झगड़ा, फायरिंग व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने एक कार, आधा दर्जन लाठी-डंडे, दो तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि थाना क्षेत्र के चंदनपुरा में गत दिवस मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए धुमरी रोड से मुनेश, रामपाल, रजनेश, विवेक, मनोज कुमार, प्रवेश कुमार निवासीगण चंदनपुरा को एक कार, छह लाठी डंडे, नगला खार के निकट से आवेश, रामू को एक डंडा, एक तमंचा एक कारतूस, मूडा पुल के पास से विनोद को एक तमंचा, एक कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.