बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- झक्कड़ बाबा की पुण्यतिथि पर सेवा का लिया संकल्प मदद के उद्देश्य से 'नेकी की दीवार' पहल की गई शुरु फोटो: 07हिलसा 01: हिलसा एसयू कॉलेज के संस्थापक झक्कड़ बाबा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल लोग। हिलसा, निज प्रतिनिधि। श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय हिलसा में कॉलेज के संस्थापक विष्णु प्रकाश उदासीन उर्फ झक्कड़ बाबा की 52वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर एनएसएस के तत्वावधान में जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से 'नेकी की दीवार' पहल की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में झक्कड़ बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह और एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने संयुक्त रूप से नेकी की दीवार का उद्घाटन किया। इसके तहत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियो...