मोतिहारी, जनवरी 20 -- सिकरहना। गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय ढाका में एसडीओ साकेत कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में झंडोत्तोलन का समय निर्धारण किया गया तथा इस अवसर पर प्रशासन व पत्रकार के बीच फैंसी मैच का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। एसडीओ ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुबह 9 बजे ढाका अनुमंडल कार्यालय में झंडोत्तोलन होगा। बैठक में डीएसपी उदय शंकर, बीडीओ इस्माइल अंसारी, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्दोष, थानाध्यक्ष राजरूप राय, नप के कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कुमार, राजस्व अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार, आशीष भारती, जिप प्रतिनिधि नूर आलम खां, सोगरा उर्दू लाइब्रेरी के मो. जुनैद, अनुमंडलीय अस्पताल के असगर अली, महिला पर्यवेक्षिका, पत्रकार राजकिशोर गिरि, जितेन्द्र झा आद...