गढ़वा, जनवरी 27 -- डंडई, प्रतिनिधि। सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। उक्त अवसर पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों पर भी तिरंगे को सलामी दी गई। उस दौरान थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर मनोज कुमार, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन तनुजा कुमारी, प्लस टू उच्च विद्यालय लवाही कला में प्राचार्य अमिताभ कुमार पांडेय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पचोर में प्राचार्य अमित रंजन, मध्य विद्यालय बैरिया दामर में प्राचार्य अंबिका मांझी, मध्य विद्यालय रारो में प्राचार्य आलोक कुमार, मध्य विद्यालय बेलवाटीकर में प्राचार्य नीतीश कुमार, न्यू प्राथमिक विद्यालय बहेरवा टोला डंडई में प्राचार्य आदित्य लाल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लवाही कला ...