गिरडीह, जनवरी 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहरी क्षेत्र में माले नेता राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय और पूरन महतो की अगुवाई में मंगलवार को जिला कार्यालय से झंडा यात्रा निकाली गई। झंडा यात्रा में शामिल माले के नेता पपरवाटांड़ मोड़ व आसपास गए। इस दौरान लोगों से मिलकर 16 जनवरी को पूर्व विधायक महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बगोदर जाने का आह्वान किया गया। इस दौरान कॉमरेड महेंद्र सिंह के द्वारा किए गए कार्यो की चर्चा हुई। कार्यक्रम में माले के वरिष्ठ नेता पूरन महतो ने कहा कि बगोदर में जनसैलाब पहुंच रहा है। जिसमें देश और राज्य की परिस्थिति पर चर्चा होगी। माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह से तीन बार विधायक लाल झंडा से रहे हैं। आगे भी लाल झंडा कैसे स्थापित हो, इसके लिए रोज नए-नए काम करके जनता को अवगत कराया जा रहा है। मसूदन कोल, मो इम्तियाज...