गिरडीह, जनवरी 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी संबंधित विभागों की समीक्षा की। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यक्रम आयोजन के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह झंडा मैदान में होगा। मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, झारखंड सरकार के द्वारा प्रातः 09:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में परेड, झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों संग विचार विमर्श कर गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव मनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम ...