फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- फतेहपुर। कर्नल दिनेश कुमार शर्मा, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, अधिकारी व स्टाफ द्वारा रविवार को डीएम रविन्द्र सिंह को फ्लैग लगाकर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। वहीं डीएम ने स्मारिका पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर सीडीओ पवन कुमार मीना, एडीएम अविनाश त्रिपाठी को भी फ्लैग लगाया गया। डीएम ने सभी विभागों को पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों तथा सेवारत सैनिकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक धनराशि एकत्रित करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...