कोडरमा, जनवरी 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, कोडरमा अभिषेक आनंद द्वारा बुधवार की शाम झुमरी तिलैया क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाराणा प्रताप चौक स्थित ठेला-खोमचा, किराना दुकानों सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में चाट में प्रयुक्त रंग की जांच की गई, जो खाद्य रंग पाया गया। वहीं झंडा चौक क्षेत्र की कई किराना दुकानों में फूड लाइसेंस नहीं पाया गया, जिस पर संबंधित दुकानदारों को शीघ्र फूड लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। ठेला पर बिक्री किए जा रहे चाउमिन में प्रयुक्त सॉस एवं अन्य मसालों की भी जांच की गई। ब्लॉक रोड स्थित विभिन्न मटन एवं चिकन दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी मटन-चिकन ...