मैनपुरी, अप्रैल 3 -- झंडा चढ़ाने को लेकर दो पक्ष गुरुवार को आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। दोनो पक्षों की ओर से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नगला मधु निवासी दिनेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बीती शाम 5 बजे उसके भाई पुनीत ने गांव में ही झंडा चढ़ाया था। गांव के ही शीलू, रमेश व अभिषेक ने झगड़ा किया था। झगड़े की सूचना उसने शाम को ही थाने में दे दी। इसी रंजिश के चलते गुरुवार को प्रातः 6 बजे उक्त सभी आरोपी हाथो में लाठी डंडे लेकर आए और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बचाने आई उसकी मां कृष्णा देवी, सहदेव, सत्यवीर को भी आरोपियों ने मारा-पीटा। वहीं दूसरे पक्ष के अजंट सिंह ने पुलिस से कहा कि गुरुवार को प्रातः 6 बजे वह अपने खेत की ओर जा रहा था। तभी गांव में चढ़े झंडे को लेकर गांव के सतीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.