शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज क्रिकेट मैदान पर चल रहे सूरज कान्ति मेमोरियल क्रिकेट लीग में सोमवार को मैच में इंडियन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में सभी विकेट होकर 172 रन बनाए। फहीम ने 52 रन, जीशान ने 23 रन बनाए। झंडा क्लब की ओर से गौरव ने तीन विकेट लिए तथा आफताब ने दो विकेट लिए। दूसरी पारी में झंडा क्लब ने 28 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गौरव ने 41, आयुष ने 38, तथा शालू ने 30 रन बनाए। इंडियन क्लब की ओर से आमिर ने तीन विकेट लिया तथा तारिक ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच गौरव रहे। मैच के अंपायर अभय सिंह गुर्जर तथा अनुज यादव रहे स्कोरिंग सनी ने की। कमेंटेटर की भूमिका में पंकज छापू रहे कल का मैच क्राउन वरियर और माडले आर्मी के मध्य खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...