जमुई, मई 9 -- चकाई । निज संवाददाता चकाई प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा झंडा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के कोलडीहा गांव में झंडा कार्यक्रम की सफलता को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय कीअध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामेश्वर यादव ने कहा कि झंडा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी पंचायत के गावों, टोलों में जाकर आम लोगों से मिलना है तथा उन्हें आजादी के बाद देश में कांग्रेस द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उनके घर या दरवाजे पर पार्टी का एक एक झंडा लगाना है। ऐसा आलाकमान से निर्देश है ताकि कांग्रेस बिहार में अपने घटते जनाधार को पुन: पा सके। वहीं बैठक के उपरांत कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पेटारपहाड़ी पंचायत के कोल्हड़िया गांव में जाकर घर-घर झंडा लगाया तथा कांग्रेस द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.