लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- निघासन। बलदेव पुरवा गांव में एयरटेल के टावर पर लगा एक झंडा उतारकर धार्मिक झंडा लगा देने के मामले में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी कार्यकर्ता रविवार को कोतवाली पहुंच गए। हालांकि पुलिस के काफी देर समझाने के बाद विवाद शांत हो गया। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के बलदेवपुरवा गांव में लगे एयरटेल टावर पर झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिसकर्मियों ने झंडा उतरवाकर फिर पहले वाला झंडा लगवा दिया था। इसके बाद मामला निपट गया था लेकिन आरोप है कि बाद में दूसरे पक्ष ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर आपत्ति और विवाद होने पर उसने भीम आर्मी के एक कार्यकर्ता का फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी पोस्ट कर दी। इसे लेकर कौशल आंबेडकर, सिद्धार्थ भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.