भागलपुर, अप्रैल 27 -- झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की शाम लगभग पांच बजे पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर आठ में 22 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान परमानंद उर्फ पारो सिंह की पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। पारो सिंह झंडापुर बाजार में सब्जी बेचकर घर की जीविका चलाते हैं। जानकारी के अनुसार घटना के समय प्रियंका ने घर में अकेली थी। उसके माता-पिता सब्जी बेचने गए थे। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि उसकी बेटी फांसी के फंदे से लटक रही है। माता-पिता के शोर पर ग्रामीण वहां पहुंचे। सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश चौधरी ने बताया कि प्रियंका कुमारी की शादी तीन माह पूर्व खगड़िया जिला के सलारपुर में हुई थी। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जरूरी जांच और छानबीन कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.