मधुबनी, फरवरी 22 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झंझारपुर जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या में व्यापक विस्तार किया है। रेल प्रशासन द्वारा नियमित और स्पेशल ट्रेनों की संख्या में इजाफा किए जाने से जंक्शन पर चहल-पहल बढ़ गई है। लंबी दूरी की इन ट्रेनों के संचालन से झंझारपुर जंक्शन अब उत्तर बिहार के एक प्रमुख स्टेशन के रूप में उभरता दिख रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। इनमें गाड़ी संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को और गाड़ी संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार स्पेशल प्रत्येक शनिवार को झंझारपुर होकर गुजरेगी। झारखंड की राजधानी को जोड़ने के लिए गाड़ी संख्या 08105 रांची-झंझारपुर स्पेशल और ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.