मधुबनी, जनवरी 16 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर प्रीमियर लीग के अंतर्गत खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में झंझारपुर सदर ने झंझारपुर टाउन को एक विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला अंत तक रोमांच से भरा रहा, जिसमें सदर की टीम ने 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए झंझारपुर टाउन की टीम ने 10 विकेट खोकर 21 ओवर में 112 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य सिंह ने 41 रन की अहम पारी खेली। जबकि केशव ने 21 रन जोड़े। गेंदबाजी में झंझारपुर सदर की ओर से नंदन सिंह और ज्ञानेश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झंझारपुर सदर की टीम ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए अंतिम ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। सदर की ओर से नंदन सिंह ने 28 रन, चंदन सिंह ने 25 रन और श्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.