मधुबनी, फरवरी 4 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने अमृत 2.0 योजना के तहत शहर में दो अत्याधुनिक पार्कों के निर्माण को अपनी आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से शहर की सूरत बदलेगी और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आम नागरिकों को मनोरंजन का एक नया केंद्र मिलेगा। वार्ड संख्या 1 और 24 में होगा निर्माण: विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए कुल 8.67 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें वार्ड संख्या-1 स्थित कन्हौली में 'चिल्ड्रेन ग्रीन पार्क' का विकास किया जाएगा, जिस पर 5.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पार्क शहर का एक प्रमुख हरित क्षेत्र बनेगा। वहीं, वार्ड संख्या-24 में 2.89 करोड़ रुपये की लाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.