मधुबनी, फरवरी 6 -- झंझारपुर। इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार को झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सभी 10 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। कड़े सुरक्षा घेरे के बीच परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली में अंग्रेजी और द्वितीय पाली में हिन्दी विषय की परीक्षा दी। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण कहीं से भी अप्रिय घटना या कदाचार की सूचना नहीं मिली है। शुक्रवार को हुई परीक्षा के लिए कुल 4925 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन आंकड़ों के अनुसार विभिन्न केंद्रों पर कुल 4878 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचना सुनिश्चित कर सके। प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पालियों को मिलाकर कुल 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। एसडीओ कुमार गौरव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.