मधुबनी, अक्टूबर 23 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। पिछले 12 घंटों के दौरान झंझारपुर के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां दो जख्मियों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य एक घायल का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में ही किया गया। घायलों में एक चार वर्षीय बच्ची भी शामिल है। पहली घटना बुधवार देर शाम भैरवस्थान थाना के समिया चौक पर हुई, जहां दो बाइकों की टक्कर में दोनों चालक घायल हो गए। इनमें से एक घायल की पहचान 25 वर्षीय गिरधारी कुमार के रूप में हुई है, जबकि दूसरे अज्ञात घायल को भी रेफर किया गया है। दूसरी घटना बुधवार देर रात झंझारपुर थाना क्षेत्र के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.