मधुबनी, फरवरी 15 -- झंझारपुर। झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा और झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र की रेल समस्याओं के संदर्भ में एक विस्तृत औपचारिक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग लौकहा से नई दिल्ली, मुंबई और पटना के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की रखी गई है। सांसदों ने जोर देकर कहा कि नेपाल सीमा से सटे होने के कारण लौकहा सामरिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन सेवाओं के परिचालन हेतु लौकहा स्टेशन पर पाथ, पिट और स्टेब्लिंग लाइन के निर्माण की आवश्यकता जताई गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.