मधुबनी, फरवरी 6 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। रुद्रपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से अपने परिजन की एक लड़की के लिए लड़का देखने लखनौर थाना क्षेत्र के सोनरे गांव जा रहे थे। मृतक की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी 42 वर्षीय पुत्र हरिश्चंद्र सदाय के रूप में हुई है। हादसे में बाइक चला रहे हरिश्चंद्र सदाय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें ऑटो से ननौर चौक पहुंचाया, जहां से 112 नंबर पुलिस वाहन से झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक डॉ. जगदीश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। सिर में गंभीर चोट के साथ मुंह, नाक व कान से रक्तस्राव हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.