मधुबनी, दिसम्बर 6 -- मधेपुर/झंझारपुर, निसं/निप्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झंझारपुर के तत्वावधान में ललित नारायण जनता महाविद्यालय प्रांगण में बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर का पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुजीत कुमार झा ने कहा कि आज समाज में न्याय व्यवस्था बनी हुई है तो वह बाबा साहब की देन है। उपेंद्र प्रसाद, तारकेश्वर कुमार एवं कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के जरिये समानता, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रवाद और मानवीय गरिमा पर जोर दिया। मौके पर उपेंद्र कुमार, चंद्रशेखर कुमार, हरिओम कुमार, दीपक कुमार, अरुण मिश्र, अरुण कुमार, मनोज कुमार, नटवर कुमार, परमानंद झा, अभिषेक कुमार, निशा कुमारी, चंदन कुमार, धीरज कुमार, गोपाल कुमार, सागर कुमार, दीपक कुमार, मोना कुमारी, रिया दास, स्मृति कुमारी, तनु प्र...