दरभंगा, दिसम्बर 25 -- मनीगाछी। यूसीसी उजान के तत्वावधान में महेश एलेवन, मधेपुर एवं श्यामा विजन, झंझारपुर के बीच खेले गए टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में श्यामा विजन, झंझारपुर की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज कर ली। महेश एलेवन, मधेपुर की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 166 रन बनाए। श्यामा विजन, झंझारपुर ने 167 रन बनाकर एक विकेट से सेमीफाइनल का पहला मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। मैन ऑफ द मैच श्यामा विजन के खिलाड़ी हीरो को चुना गया। अंपायर की भूमिका में पप्पू कुमार, अमित कुमार व कमेंटेटर नागेंद्र मंडल व विकास कुमार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...