मधुबनी, फरवरी 24 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। होली के त्योहार पर घर आने वाले और वापस काम पर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने झंझारपुर के रास्ते किशनगंज से लालकुआं (उत्तराखंड) के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के परिचालन से मिथिलांचल समेत सीमांचल के यात्रियों को सीधे उत्तराखंड तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह ट्रेन कुल 8 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05741 किशनगंज-लालकुआं स्पेशल 5 मार्च से 26 मार्च के बीच प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन किशनगंज से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान करेगी और अररिया, फारबिसगंज, ललितग्राम होते हुए दोपहर 15:40 बजे झंझारपुर पहुंचना सुनिश्चित करेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन सकरी, दरभंगा के शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखप...