मधुबनी, फरवरी 13 -- झंझारपुर। झंझारपुर, लखनौर और मधेपुर प्रखंडों में स्थित हजारों हेक्टेयर अनुपयोगी जलमग्न (चौर) क्षेत्र में अब बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन शुरू किया जाएगा। स्थानीय विधायक एवं विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति नीतीश मिश्रा के पहल पर बिहार सरकार के मत्स्य निदेशालय ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, मधुबनी को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्गत पत्र में कहा गया है कि चौर क्षेत्रों के समुचित और वैज्ञानिक विकास के लिए इन इलाकों में 'फिशर प्रोग्रेसिव प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन' के गठन का सुझाव दिया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि क्षेत्र के प्रगतिशील और सक्रिय किसानों को इन संगठनों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। बैंक ऋण और प्रशिक्षण की मिलेगी सुविधा: मत्स्य निदेशक तुषार सिंगला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.