गोरखपुर, जनवरी 25 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा। झंगहा थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में सहन की भूमि को लेकर हुए विवाद में 38 वर्षीय पंकज निषाद को गोली मार दी गई। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है। गोली युवक के पेट में लगी, जिसे पुलिस ने तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद घर के सामने के सहन को लेकर पुराने पट्टीदारी झगड़े से जुड़ा है। आरोप है कि रामजतन निषाद पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से दो राउंड फायरिंग की। जान बचाने के लिए पंकज घर में घुसा, लेकिन दरवाजे पर चढ़कर गोली चला दी गई।गोली चलाने के बाद आरोपी पक्ष परिवार सहित गाड़ी से फरार हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अनूप सिंह, गोबडौर, बोहबार और नई बाजार चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो खोखा बरामद किए हैं और घटनास्थल की जांच जारी है।ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.