गोरखपुर, फरवरी 19 -- मोतीराम अड्डा। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा स्थित दुर्गेश ज्वेलर की दुकान में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में दुकानदार नंदलाल वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम दो युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सोने-चांदी के विभिन्न डिजाइन के गहने दिखाने को कहा। दुकानदार उन्हें आभूषण दिखाने लगे। इसी दौरान दोनों युवक मौका पाकर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवर समेट लिए। घटना का एहसास होने तक दोनों आरोपी दुकान से निकलकर फरार हो चुके थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...