बांका, फरवरी 18 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। फेयर प्राइस डिलर्स एसोसिएशन ने जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (ज.वि.प्र.) विक्रेताओं को विगत आठ महीनों से लंबित मार्जिन मनी का भुगतान अविलंब करने की मांग को लेकर जिला प्रबंधक को पत्र सौंपा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि, लंबे समय से मार्जिन मनी नहीं मिलने के कारण विक्रेताओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी गई है कि, मांग पूरी नहीं होने पर संघ विधि-व्यवस्था के विरोध में एक दिवसीय धरना देगा। साथ ही सभी प्रखंडों के गोदामों से डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत सही वजन कर अनाज उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। एसोसिएशन ने कहा कि, समय पर भुगतान और पारदर्शी वितरण व्यवस्था से ही जन वितरण प्रणाली सुचारु रूप से संचाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.