चक्रधरपुर, फरवरी 2 -- बंदगांव, संवाददाता चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत ओटार पंचायत में रंजड़ाकोचा जायरा स्थल से लेकर विद्यालय तक से 3550 फिट लंबे पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई एवं जीप सदस्य बसंती पूर्ति ,मुखिया सुखमती जोंको एवं प्रमुख पीटर घनश्याम तियु ने विधिवत पूजा अर्चना और नारियल फोड़कर किया। इस सड़क का निर्माण लघु सिंचाई विभाग के मद से किया जा रहा है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मिथुन गागराई ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों ने अब गति पकड़ ली है। उन्होंने कहा अब क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी तथा गांव सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएगा.उन्होंने ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क सुविधाओं से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि सड़कें विकास की आधारशिला हैं और सरकार का लक्ष्य हर गांव ...