लातेहार, दिसम्बर 25 -- लातेहार,प्रतिनिधि। 25 से 29 दिसंबर तक शहर के अम्वाटीकर मोड़ स्थित श्रीराम वाटिका में ज्योतिष विशेषज्ञ का स्नेह मिलन का आयोजन किया जायेगा। इस आशय की जानकारी भारतीय ज्योतिष संस्थानम ट्रस्ट के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार मिश्र ने दी। उन्होने बताया कि यह आयोजन भारतीय ज्योतिष संस्थानम ट्रस्ट, वाराणसी एवं काली बाड़ी दूर्गा पूजा समिति, लातेहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन में राष्ट्रीय संगठन प्रमुख आचार्य धीरज दुबे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अम्बिकेश दुबे समेत कई प्रांतों के ज्योतिष विशेषज्ञ भाग लेगें। उन्होने बताया कि इस आयोजन में ज्योतिष वेद वेदांग कर्मकाण्ड विषयों पर जानकारी दी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.