देवरिया, मई 27 -- पथरदेवा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे की एक ज्वैलर्स दुकान में दो युवकों ने दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान दुकानदारों ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया जबकि दूसरा आभूषण से भरा एक डिब्बा लेकर फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बे के रहने वाले रंजन मद्धेशिया की बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है। इसी दुकान में वे साड़ी की शॉप भी खोल रखे हैं। मंगलवार को रंजन का लड़का उदय दुकान पर बैठा हुआ था। सुबह करीब दस बजे दो युवक ग्राहक बनकर बाइक से दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने उदय से साड़ी दिखाने को कहा। उदय साड़ी दिखाने के लिए काउंटर छोड़कर अंदर गया तो आरोपी आभूषण से भरे डिब्बे उठाकर भागने लगे। उदय ने शोर मचाया तो आस-पास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों ने एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.