गुड़गांव, अप्रैल 26 -- रेवाड़ी। नई अनाज मंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित परशुराम कालोनी में एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर उखाडक़र चोर 40 ग्राम सोने के गहने और ढाई किलो चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर वहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी उखाड़ ले गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में अजीत सिंह सोनी ने कहा कि उसने परशुराम कालोनी में तोहणगर के नाम से ज्वैलर्स की दुकान की हुई है। बीती शाम को वह दुकान को बंद कर घर चला गया था। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान का शटर एक ओर से उखड़ा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जांच में पता चला कि चोर दुकान से 40 ग्राम सोने के गहने व ढाई किलो चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए है। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी उखाड़ ले गए। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में चिंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.