नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। वसंत विहार थाना पुलिस ने कोठी के सुरक्षाकर्मी के घर में चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों नरेश सिंह और राजू साह के पास से सोने-चांदी की ज्वैलरी, नेकलेस, कंगन, पायल, चांदी की ईंट और कमरबंद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, नरेश और पीड़ित एक ही कोठी में काम करते थे। नरेश ने चोरी कर पकड़े जाने के डर से ज्वैलरी दोस्त राजू को दे दी थी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...