नई दिल्ली, फरवरी 9 -- ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 424.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल दिसंबर 2025 तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आया है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स का टैक्स भुगतान के बाद मुनाफा 90 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है। कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 617.30 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 347.65 रुपये है। ज्वैलरी कंपनी को हुआ है 416 करोड़ रुपये का मुनाफात्रिसूर बेस्ड ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे काफी मजबूत रहे हैं। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टैक्स भुगतान के...