फरीदाबाद, फरवरी 2 -- नूंह, संवाददाता। पिनगवां ज्वेलर्स चोरी मामले में नूंह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 20 किलो से अधिक चांदी, अवैध हथियार और नकदी बरामद की है। सोमवार को प्रेस वार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नूंह जिले के थाना पिनगवां क्षेत्र में हुई ज्वेलर्स चोरी की वारदात में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। यह चोरी बीते वर्ष 27/28 दिसंबर की रात को हुई थी, जब बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर बड़ी मात्रा में आभूषण चोरी कर लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छह विशेष टीमें गठित की गईं। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीमों ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु में समन्वय के साथ कार्रवाई की। इस दौरान मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.