गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम। गांव खांडसा में हथियार के बल पर ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के दिन मौके से पकड़े गए एक आरोपी के बाद अब अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली से दो अन्य फरार बदमाशों को भी दबोच लिया है। पिस्टल तानकर दी थी जान से मारने की धमकी यह वारदात 14 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई थी, जब तीन बदमाश खांडसा स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में घुसे। बदमाशों ने दुकानदार पर पिस्टल तान दी और रॉड से हमला करने की कोशिश की। मौत का डर दिखाकर उन्होंने अलमारी खुलवाई और 05 किलो चांदी व 35 हजार रुपये की नकदी लूट ली। भागते समय दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए एक आरोपी विकास को मौके पर ही दबोच लिया था, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए थे। फैक्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.