मधेपुरा, फरवरी 8 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर के भीरखी वार्ड 22 में बदमाशों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बंदर घर का ताला तोड़ कर बदमाशों ने करीब नौ लाख रुपये ज्वेलरी और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। तुनियाही वार्ड एक निवासी गजेन्द्र यादव ने कहा कि उसका भतीजा श्रवण कुमार निराला भारतीय सेना में जेसीओ पद पर कार्यरत है। वह कुछ दिन पहले पूरे परिवार के साथ दिल्ली गया था। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने सोने के मंगलसूत्र, अंगूठी, चैन, हार, मांगटीका, चकती, नथिया सहित करीब नौ लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी, 10 साड़ियां और जमीन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर ली। घर में चोरी की घटना से लेाग सकते में रह गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...