प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट इलाके में सदर बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 65 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी की चोरी को अंजाम दिया है। कैंट थाने से मात्र दो सौ मीटर दूरी पर चोरी की बड़ी वारदात से सराफा कारोबारी समेत आसपास के लोगों में दहशत है। घटनास्थल पर शुक्रवार सुबह कैंट पुलिस, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर शातिरों की तलाश में जुटी है। गंगानगर निवासी सर्राफ प्रियांशु वर्मा उर्फ चंदन की सदर बाजार में आभूषण की दुकान है। चंदन ने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर अपनी बुलेट वहीं खड़ी कर कुछ लोगों के साथ कार से शादी में गए थे। रात करीब 12 बजे वह लौटे और बुलेट से घर निकल ग...