गया, फरवरी 4 -- मथुरापुर बाजार में सोमवार को एक ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरों की चोरी कर ली। इस घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित दुकानदार शिव कुमार गुप्ता ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर चोरी की सूचना दी। थानाध्यक्ष अखलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इससे पूर्व भी इसी दुकान में चोरी हुई थी। उस समय आवेदन नहीं देने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...