हजारीबाग, फरवरी 10 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत डेली मार्केट दुर्गा मंदिर के समीप स्थित नंदिनी ज्वेलर्स में बीते 7 फरवरी की सुबह लगभग 25 लाख रुपए की आभूषण की डकैती की घटना हुई थी। इसी को लेकर बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने मंगलवार को नंदनी ज्वेलर्स पहुंचे। उन्होंने दुकान के प्रोपराइटर प्रभु सोनी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर लुट कांड एवं गोलीबारी की विस्तृत जानकारी ली। पीड़ित परिवार को ढाढस देते हुए परिजनों को हर संभव मदद करने की बात कही। घटनास्थल पर ही विधायक ने हजारीबाग जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से फोन पर बात कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले के त्वरित उद्भेदन की मांग की। इस पर एसपी अंजनी अंजन ने विधायक को कहा कि पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है। मौके पर पीड़ित प्रभु सोनी, सोहनलाल मेहता, संदीप कुशवाहा, पूर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.