प्रयागराज, फरवरी 24 -- ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 11 विद्यार्थियों जेईई मेंस में 94 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता सिल की। अभिनंदन समारोह में प्रमुख अतिथियों ने छात्रों का सम्मान किया। प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और आचार्यों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। सफल छात्रों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। विद्यालय परिवार ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...