हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- ज्वालापुर क्षेत्र में मंगलवार को तीन घंटे की अघोषित बिजली कटौती से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊर्जा निगम ने ज्वालापुर उपकेंद्र की द्वितीय सब-डिवीजन के कड़च्छ उपसंस्थान में मरम्मत की, जिसके चलते दिन में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान कंडक्टर बदले गए। बिजली कटौती के चलते कटहरा बाजार, कोटरवान, तेलियान, कैतवाड़ा, बकरा मार्केट, कड़च्छ, शास्त्री नगर और रेलवे रोड बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। दुकानदारों को व्यापारिक नुकसान हुआ, वहीं महिलाओं को घरेलू कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...