हरिद्वार, जनवरी 29 -- ज्वालापुर में गुरुवार को पानी की सप्लाई ठप रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। जल संस्थान ने पांडेवाला क्षेत्र में मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत के चलते सुबह 10 बजे आपूर्ति बंद की, जो शाम करीब पांच बजे जाकर बहाल हो सकी। इस कारण करीब 30 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। गुरुवार को जल संस्थान की ओर से मुख्य पाइप लाइन में वेल्डिंग की गई। इसके लिए आसपास के तीन पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई बंद की गई। सुबह के समय पानी न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, घरों और दुकानों में पानी का स्टॉक खत्म हो गया और लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। वाल्मीकि बस्ती, नील खुदाना, पांवधोई, त्रिमूर्ति नगर, पांडेवाला, धीरवाली, भैरव मंदिर क्षेत्र, चाकलान, रामलीला ग्राउंड, कटहरा बाजार, मेहतान, लौधामंडी और...