हरिद्वार, फरवरी 11 -- ऊर्जा निगम ने बुधवार को ज्वालापुर के मोहल्ला कैतवाड़ा क्षेत्र में मरम्मत का काम किया। इस दौरान पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली कटौती से क्षेत्र की करीब आठ हजार की आबादी प्रभावित रही। दिन में लोगों के जरूरी काम अधूरे रहे। वहीं, लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। बुधवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मोहल्ला कैतवाड़ा में ट्रांसफार्मर की मरम्मत की। इसके लिए अहबाब नगर फीडर को पूर्वाह्न 11 बजे बंद किया गया। काम पूरा होने के बाद शाम चार बजे तक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। कटौती से मैदानियान, घोसियान, अहबाब नगर, आंबेडकर मूर्ति क्षेत्र, हज्जन का कुआं क्षेत्र, मंडी का कुआं क्षेत्र व कैतवाड़ा आदि में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। महिलाओं को घरेलू काम पूरा करने में दिक्कतें हुई। बिजली सप्लाई बाधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.