देहरादून, दिसम्बर 5 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से भेल कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक आनंद कुमार, निवासी लोहरदगा (झारखंड) ने बताया कि उनका भाई महावीर कुमार उरांव टिहरी विस्थापित कॉलोनी, भेल हरिद्वार में रहकर कार्यरत था। 27 नवंबर को वह ड्यूटी पर गया था, इसी दौरान साथी कर्मचारी जसपाल सिंह के साथ उनकी मोटरसाइकिल से कहीं बाहर गए थे। दोनों ज्वालापुर क्षेत्र के सर्विस रोड पर जाटवाड़ा पुल के पास पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। महावीर को हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट रेफर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.