हरिद्वार, फरवरी 7 -- उत्तराखंड जल संस्थान ने शनिवार को ज्वालापुर क्षेत्र में मुख्य जल पाइप लाइन की मरम्मत कराई। इस दौरान कई इलाकों में पांच घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद रही, जिससे लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। शनिवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने मोहल्ला पांवधोई क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मुख्य पाइप लाइन की वेल्डिंग की। इस दौरान खराब हिस्से को काटकर नया पाइप जोड़ा गया और इंटर कनेक्शन भी किया गया। इसके लिए सुबह 10 बजे जलापूर्ति रोकी गई, जो मरम्मत पूरी होने के बाद दोपहर तीन बजे तक बहाल हो सकी। इस कारण पांवधोई, नीलखुदाना, त्रिमूर्ति नगर, ईदगाह रोड, राम रहीम कॉलोनी, काजी कॉलोनी, ब्रह्मपुरी सहित कई क्षेत्रों में करीब 10 हजार की आबादी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। पार्षद अहसान अंसारी ने बताया कि घरों में रखा पानी खत्म होने के बाद लोगों...