देहरादून, दिसम्बर 2 -- हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार की बैठक में ज्वालापुर क्षेत्र को कुंभ क्षेत्र में शामिल किए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। बैठक की शुरुआत सदस्यों के जन्मदिवस पर बधाई और शुभकामनाओं के साथ हुई, जिसके बाद संगठन ने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। संगठन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अर्धकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने तथा उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की घोषणा सराहनीय है, लेकिन ज्वालापुर को कुंभ क्षेत्र से बाहर रखने पर क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है। सदस्यों ने इसे ज्वालापुर के विकास के साथ अन्याय बताया और मांग की कि क्षेत्र को कुंभ क्षेत्र में शामिल कर यहां भी समान रूप से विकास कार्य कराए जाएं। बैठक में राज्य सरकार से लोकायुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.